Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

भाजपा ने विभिन्न राजनीतिक दलों को दिया झटका, कई दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी को आज उस समय और मजबूती मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के बड़े नेता अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इन नेताओं व उनके समर्थकों को भाजपा परिवार में शामिल कराया।

इस मौके पर अश्वनी शर्मा के साथ प्रदेश महासचिव राजेश बाघा, मोना जायसवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल सिंह सोढ़ी, अरविंद खन्ना, प्रदेश मीडिया सह-सचिव हरदेव सिंह उभा, जिलाध्यक्ष के. के. मल्होत्रा, सुरजीत सिंह गढ़ी आदि भी मौजूद थे। बिक्रमजीत सिंह चीमा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश उपाध्यक्ष जयिंदर कौर की प्रेरणा से यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव बीरदविंदर सिंह सिद्धू (पटियाला), शिरोमणि अकाली दल के महिला विंग की पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष मंजू कुरैशी (पटियाला) व भाजपा जिलाध्यक्ष कंवरवीर सिंह ढिल्लों की प्रेरणा से बहुजन समाज पार्टी खन्ना के जिला महासचिव एडवोकेट अवतार सिंह खन्ना अपने सहयोगीयों मनिंदर सिंह ग्रेवाल (पटवारी), इंद्रजीत सिंह पत्रकार, सुखचैन सिंह सोनी, कर्नल परमिंदर सिंह आदि अपने सैकड़ों साथियों समेत भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

अश्वनी शर्मा, बिक्रमजीत चीमा सहित पूरे प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी नेताओं को इनका बनता उचित मान-सम्मान दिया जाएगा और यह सब भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचा पार्टी का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को और मजबूत करेंगे। वहीं भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने और पार्टी को और मजबूत करने का आश्वासन दिया।

 

Exit mobile version