Site icon Dainik Savera Times

बेडमिंटन स्टार से मिले BJP महामंत्री Tarun Chugh, कहा-PV Sindhu भारत का गौरव

अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने शनिवार हैदराबाद प्रवास के दौरान भारत की बेडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से शिष्टाचार भेंट हुई। चुग ने कहा कि पी वी सिंधु हमारे देश के लिए गौरव हैं, वह लाखों खिलाडियों के लिए और विशेषकर महिला खिलाडियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं |

चुग ने कहा कि राष्ट्र को उनकी असाधारण खेल प्रतिभा के लिए मिली अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा पर गर्व है। उनकी प्रतिबद्धता, कड़ी मेहनत और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। उनसे प्रेरित होकर हजारों देश की बेटियां खेल के क्षेत्र में आगे आ रही हैं। भारत सरकार पी वी सिंधु को पदम् श्री, सर्व श्रेष्ठ खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार,अर्जुन पुरस्कार जैसे बड़े सम्मान से सम्मानित कर चुकी है।

Exit mobile version