Site icon Dainik Savera Times

BJP महासचिव Tarun Chugh ने हिंदी कवि Kumar Vishwas से की मुलाकात, पंजाब के कई मुद्दों पर की चर्चा

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने लोकप्रिय हिंदी कवि कुमार विश्वास जी से भेंट की। हालाकि यह भेंट हैदराबाद से भोपाल के लिए जा रहे यात्रा के दौरान हुई और दोनों कुछ समय के लिए विमान में सहयात्री बने और इस यात्रा में रोचक वार्तालाप में कब दो घंटे समय बीत गया।

तरुण चुग ने कहा कि कुमार विश्वास एक सुप्रसिद्ध हिन्दी कवि होने के साथ साथ शानदार व्यक्तित्व के धनी हैं, मातृ भाषा हिंदी को उन्होंने भारत ही नहीं विश्व में भी सम्मान दिलाया है। उनकी कविताएं आज विशेषकर युवाओं में बहुत लोकप्रिय हैं। इस भेंट में कुमार विश्वास ने अपने कई उनके किए कई सामाजिक कार्यों के बारे में बताया और कैसे राष्ट्र निर्माण में अपना अधिकतम योगदान दिया जा सकता है।

चुग ने कहा कि कुमार विश्वास से पंजाब के विषय पर भी चर्चा हुई। कुमार विश्वास आज विभिन्न कार्यक्रमो के जरिए समाज को और हमारी संस्कृति के बारे में जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। उनके इस योगदान से आज की नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। इस भेंट में उनसे राजनीति, समाज,देश, विदेश के कई सम सामायिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई ।

 

Exit mobile version