Site icon Dainik Savera Times

भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम : इकबाल सिंह लालपुरा

तरनतारन: अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने तरनतारन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते कहा कि गुरुओं, पीरों, महान योद्धाओं और वीरों की भूमि तरनतारन जिले को समय-समय की सरकारों द्वारा लगातार उपेक्षा करते हमेशा कुर्सी की राजनीति की, जो लोकतंत्र की स्वतंत्रता का घोर अपमान है। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा सुच्चा राम लधर, वरिष्ठ भाजपा नेता दलजीत सिंह कोहली (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाई), डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों पूर्व कुलपति, कुलदीप सिंह काहलों पूर्व अध्यक्ष ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन, संतोख सिंह गुमटाला राष्ट्रीय नेता एससी मोर्चा, किसान मोर्चा की राष्ट्रीय नेता सरबजीत कौर बाठ, जिला महा मंत्री हरप्रीत सिंह सिंदबाद, पूर्व जिला अध्यक्ष नवरीत सिंह सफीपुर, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा अवतार सिंह बंटी, मोर्चा महासचिव हरजीत सिंह कंग भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुच्चा राम लधर ने भारतीय जनता पार्टी जो लोगों के दुखों को दूर करने में सक्षम है और देश की प्रगति और विकास में विश्वास रखती है। इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि तरनतारन जिले की धरती पर अद्वितीय अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी, भाई वीर सिंह, शहीद तारू सिंह, बीबी रजनी जैसी महान शख्सियतों ने जन्म लिया है, लेकिन समय की सरकारों ने हमारी इस समृद्ध और सम्मानित विरासत को सम्मान देने में बड़ी अक्षमता दिखाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम है और भाजपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें- ईरानी ड्रोन हमले के बाद यूएस एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी, कहा- तुरंत पनाह लें अमेरिकी नागरिक

Exit mobile version