Site icon Dainik Savera Times

राजपुरा में सियासी ड्रामा ! ये भी देखें: BJP ਦੀ ਮੋਗਾ ਰੈਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪ MLA ਨੇ ਮਾਰਿਆ ਛਾਪਾ, ਦੇਖੋ ਕਿਵੇਂ ਹੋਏ ਵੱਡੇ ਖ਼ੁਲਾਸੇ?

राजपुरा: राजपुरा से 2022 के चुनावों में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके प्रमुख भाजपा नेता और लोक भलाई ट्रस्ट के चेयरमैन जगदीश कुमार जग्गा ने मंगलवार को अपने ट्रस्ट के माध्यम से बुजुर्गों को पैंशन वितरित करने का एक कार्यक्रम रखा था। जब वे सुबह 9 बजे अपने कार्यालय में मौजूद थे, तो राजपुरा पुलिस भारी संख्या में आकर कार्यालय के बाहर के इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया और राजपुरा सिटी थाने के एसएचओ कृपाल सिंह मोही, एसएचओ सदर गुरसेवक सिंह और कस्तूरबा पुलिस चौकी से व फोकल प्वाइंट चौकी से पहुंचे पुलिस बल ने जगदीश कुमार जग्गा को हिरासत में ले लिया और उन्हें कस्तूरबा पुलिस चौकी ले जाया गया।

जैसे ही जग्गा को हिरासत में लेने की खबर राजपुरा के भाजपा कार्यकत्र्ताओं तक पहुंची, तो बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कस्तूरबा पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए और पंजाब सरकार के खिलाफ और जगदीश जग्गा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और उन्होंने जग्गा को जल्द न रिहा करने पर वहीं पर धरना लगाने का ऐलान कर दिया, जैसे ही ये ऐलान हुआ भारी पुलिस बल कस्तूरबा चौकी पहुंचा, लगभग दो घंटे हिरासत में रखने के बाद, भाजपा नेता जगदीश जग्गा को पुलिस चौकी से बिना शर्त रिहा कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय आकर बुजुर्गों को पैंशन वितरित की।

जगदीश जग्गा की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही, भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, भाजपा के जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह गगरौली, जिला महासचिव रूपिंदर सिंह रूपी, प्रदीप नंदा, शांति सपरा, एडवोकेट नरेंद्र पटियाल, एडवोकेट इकबाल सिंह कंबोज, एडवोकेट शेखर चौधरी, भाजपा नेता अमरजीत उकसी, पूर्व सरपंच दलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या महिलाएं भी पहुंची। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को ‘आप’ सरकार के राजनीतिक इशारे पर की गई कार्रवाई करार दिया। इस मौके पर पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद भाजपा नेता जगदीश जग्गा ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी में पुलिस का कोई कसूर नहीं है क्योंकि उन्हें भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से जो आदेश मिले थे, पुलिस अधिकारियों ने उन आदेशों का पालन किया है।

उन्होंने कहा कि मेरे नेतृत्व में 17 अगस्त को राजपुरा की अनाज मंडी में आयोजित विशाल भाजपा की किसान मजदूर फतेह रैली में जुटी भीड़ को देखकर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार घबरा गई है और उसे पता चल गया है कि पंजाब में आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनने की नींव राजपुरा की अनाज मंडी की रैली के माध्यम से रखी गई है। इसीलिए ह्यआप का नेतृत्व पुलिस के माध्यम से ऐसी घटिया कार्रवाईयां करवा रहा है।

जब इस संबंध में सिटी थाने के एसएचओ कृपाल सिंह मोही से बात की गई, तो उन्होंने भाजपा नेता की गिरफ्तारी से इन्कार करते हुए कहा कि पुलिस ने तो केवल भाजपा नेता से भीड़ इकट्ठा करने और साउंड सिस्टम की मंजूरी से संबंधित अनुमति की कापी मांगी थी। जब इस संबंध में एसडीएम राजपुरा अवकेश गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वैसे तो चारदीवारी के अंदर भीड़ इकट्ठा करने के लिए मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन अगर स्पीकर लगाना हो तो उसकी मंजूरी लेना जरूरी है। हां, अगर धारा 144 लगी हो तो फिर चारदीवारी के अंदर भी भीड़ इकट्ठा करने की मंजूरी लेना जरूरी है।

ये भी देखें: BJP ਦੀ ਮੋਗਾ ਰੈਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪ MLA ਨੇ ਮਾਰਿਆ ਛਾਪਾ, ਦੇਖੋ ਕਿਵੇਂ ਹੋਏ ਵੱਡੇ ਖ਼ੁਲਾਸੇ?

Exit mobile version