Site icon Dainik Savera Times

BJP नेता Tarun Chugh ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ की ‘चाय पर चर्चा’, उठाए पंजाब के अहम राजनीतिक मुद्दे

BJP leader Tarun Chugh

BJP leader Tarun Chugh

पंजाब डेस्क: अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने हाथी गेट स्थित एक चाय स्टॉल पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ “चाय पर चर्चा” की। इस दौरान उन्होंने खुद चाय बनाकर लोगों को परोसी और लड्डू बांटकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की।

चर्चा के दौरान तरुण चुघ ने पंजाब की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब लगातार नशे, गैंगस्टर नेटवर्क और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का सबसे ज्यादा असर युवाओं और आम परिवारों पर पड़ रहा है, जिससे पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें…

भाजपा नेता ने कहा कि अब पंजाब बदलाव की ओर बढ़ चुका है, “पंजाब मांगे भाजपा ” की आवाज़ आज गांव-गांव, शहर-शहर और हर घर से सुनाई दे रही है। भाजपा पंजाब को नशामुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त, गैंगस्टरमुक्त और विकासशील बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। पंजाब की जनता अब एक मजबूत, सुरक्षित और प्रगतिशील भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है।

Exit mobile version