Site icon Dainik Savera Times

नशा मुक्त पंजाब यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा लुधियाना की बैठक आयोजित

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल की अध्यक्षता में आज स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु जी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितम्बर को नशा मुक्त पंजाब यात्रा लुधियाना पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नशा मुक्त यात्रा का संयोजक हर्ष शर्मा व सह संयोजक सुमित टंडन को लगाया गया है। 29 को लुधियाना में दो विधानसभाओं में भाजपा के सीनियर नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे व 30 तारीख को जालंधर में हो रही नशा मुक्त यात्रा की सम्पन्न प्रोग्राम में रखी गई रैली में लुधियाना से हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। पंजाब को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। यात्रा के माध्यम से समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नशामुक्त पंजाब के संकल्प को मजबूत करने और यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। बैठक में भाजपा के सीनियर नेता अशोक लुंबा,सतपाल सग्गड़, हरीश टंडन,अरुणेश मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष परवीन बंसल, सुभाष वर्मा,डाक्टर डी.पी खोसला,राजिंदर खत्र,विपन सूद काका,राशि अग्रवाल,शीनू चुग,लीना टपारिया,पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू,गुरदीप सिंह गोशा,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा, उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा,जिला सचिव सुमित टंडन,दीपक गोयल,कैलाश चौधरी,परवीन शर्मा,खजांची बॉबी जिंदल,अतुल जैन, प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,मनमीत सिंह चावला,अजिंदर सिंह,निर्मल सिंह एस. एस,मंडलों/सर्कलों के अध्यक्ष व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

Exit mobile version