Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा लुधियाना ने अमर शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया

August 1, 2026

भाजपा लुधियाना ने अमर शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिलाध्यक्ष सुनील मौदगिल की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल माइकल ओड्वायर को लंदन जाकर न्याय के कटघरे में खड़ा किया और देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उनके जीवन और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लीना टपारिया, जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा,  जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा डाक्टर निर्मल नय्यर, हर्ष शर्मा, लक्की शर्मा, अंकित बत्रा, अमित डोगरा, संजय गोसाई, चंदन गुप्ता, प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, परवीन शर्मा,  सुरेंद्र कौशल, पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा, उप नेता रोहित सिक्का, विपन पल्लवी विनायक, सुमन वर्मा, गुरजीत सिंह गोरा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बत्रा, भाजपा के मंडलों/सर्कलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें