Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भाजपाइयों ने लिया तैयारियों का जायजा

जलांधर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा और जिला पदाधिकारियों ने डेरा बल्लां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाली संगत को कोई असुविधा न हो इसके लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता और सुभाष शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री राजेश कपूर,अरुण शर्मा, प्रशांत गंभीर आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version