Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में भाजपा सदस्यता अभियान आज मोहाली से होगा शुरू, प्रधान Sunil Jakhar व अन्य नेता रहेंगे मौजूद

मोहाली: जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के करीब एक महीने बाद पंजाब भाजपा प्रधान सक्रिय मोड में आ गए हैं। आज पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ मोहाली से भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। वह भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

इसमें आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर 18 करोड़ लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास कर रही है, ताकि हर घर पार्टी से जुड़ा हो। इसी कड़ी में यह अभियान सितंबर से चलाया जाना है, लेकिन इसकी औपचारिक शुरुआत आज होगी। यह अभियान सितंबर से चलेगा।

हालांकि पंजाब में लोगों को पार्टी से जोड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है। भाजपा के सामने गांवों में बड़ी चुनौती है, क्योंकि किसान आंदोलन के कारण लोग भाजपा को पसंद नहीं कर रहे हैं और नेताओं को ग्रामीणों का कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। भाजपा के लिए अच्छी बात यह रही कि इस बार लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा कोई सीट नहीं जीत पाई, लेकिन वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है

। 18.56% वोट शेयर पाकर भाजपा क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह पहला चुनाव है जब दोनों पार्टियों ने लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा है। इस चुनाव में अकाली दल को 13.42% वोट मिले यानी 18 लाख 8 हजार 837 वोट पड़े।

Exit mobile version