Dainik Savera Times

कोरोना की चपेट में आई BJP सांसद और अभिनेत्री Kirron Kher, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री किरण खेर कोरोना की चपेट में आ गई है। किरण खेर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरे संपर्क में आने वाले लोग कृपया अपनी जांच करवाएं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेर हाल ही में राम दरबार में एक कार्यक्रम में गई थी। वहां उनके साथ मेयर अनूप गुप्ता और कमिश्नर अनिंदिता मित्रा समेत अन्य अफसर थे।

Exit mobile version