Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर वेस्ट में भाजपा सांसद व भोजपुरी गायक दिनेश यादव नीरहुआ की जनसभा बनी विशाल रैली

May 7, 2023

जालंधर वेस्ट में भाजपा सांसद व भोजपुरी गायक दिनेश यादव नीरहुआ की जनसभा बनी विशाल रैली

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा उपचुनाव के तहत वेस्ट हल्के में सांसद व लोकप्रिय भोजपुरी गायक दिनेश यादव नीरहुआ ने एक जनसभा का आयोजन किया जो देखते ही देखे एक विशाल रैली बन गई। इस विशाल जनसभा के आयोजन को सफल बनाने में सूबेदार यादव, मनोज वर्मा और भोला ख़ुशवाहा ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, वेस्ट विधानसभा के प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, मंडल प्रधान मनीष बल, कुणाल शर्मा, गौरव जोशी आदि उपस्थित थे।

दिनेश निरहुआ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में जालंधर के आम जनमानस ने भाजपा के पक्ष में वोट देने का मन बना लिया है। उन्होंने वेस्ट हल्के के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को पूर्ण समर्थन देने की अपील की ताकि इतिहास में पहली बार भाजपा का सांसद केंद्र सरकार का हिस्सा बन सके। दिनेश निरहुआ ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरे भारतवर्ष में देश के सभी राज्यों का बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है और पूरे विश्व मे अपनी विदेश नीति की अनोखी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि जालन्धर में पार्टी को शहर और गाँवों में मिल रहे समर्थन की झलक व आपका इतनी बड़ी मात्रा में यहाँ आना, विरोधियों की हार को तय कर रहा है। उन्होंने जालंधर में रहते हर प्रवासी को भाजपा को वोट डालने की विशेष अपील करते हुए कहा कि आप सभी वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय और नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें