Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा राष्ट्रिय महामंत्री तरुण चुग युवा मोर्चा 90 के दशक के पुराने साथी सुमन के अचानक पहुंचे घर और परिवार के साथ बिताया समय

December 1, 2023

भाजपा राष्ट्रिय महामंत्री तरुण चुग युवा मोर्चा 90 के दशक के पुराने साथी सुमन के अचानक पहुंचे घर और परिवार के साथ बिताया समय

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग शुक्रवार देर शाम लुधियाना पहुचे, हालांकि तरुण चुग अपना निर्धारित कार्यक्रम बीच मे छोड़ युवा मोर्चा के 90 के दशक के पुराने साथी सुमन वर्मा के घर अचानक पोहचे और परिवार के साथ समय बिताया, और युवा मोर्चा 1994 बेच के पुराने साथियो के साथ पुरानी यादें ताज़ा की, व्यस्त जीवन शैली को छोड़ घंटो गपशप हुए

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दाम शहर के मध्य कैलाश कालोनी राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के पोहचाने की खबर फैल गई स्थानीय भाजपा कार्यकर्त्ता वहां आ गए और जोरदार स्वागत किया ।

लुधियाना भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन वर्मा के निवास के बाद भाजपा महामंत्री तरुण चुग ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि लुधियाना तो मेरा दूसरा घर है, भाजपा कार्यक्रता निरंतर मेहनत करके पार्टी को जमीन पर मज़बूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। और निश्चित भाजपा नगर निगम चुनाव मे प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और जिला अध्यक्ष धीमान जी के नेतृत्व मे अवशय जीतेगा

चुघ ने कहा की पंजाब में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनोओ को धरातल तक पहुंचने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा देश भर मे चल रहीं हैं,।

वर्मा जी के घर पुराने युवा मोर्चा के कई साथ जैसे भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन,जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण बंसल, एडवोकेट विक्रम सिद्धू, हरीश टंडन , जतिंदर मित्तल, सुकेश कालिया , विमल टंडन सहित दर्जनों कार्यक्रता मोजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें