Site icon Dainik Savera Times

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Saudan Singh ने गांव कैंबवाला में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 109 वें संस्करण को आज चंडीगढ़ गाँव कैंबवाला में प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर सौदान सिंह ने उल्लेख किया की आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने प्रमुख रूप से गणतंत्र दिवस के अवसर पर नारी शक्ति की परेड,नमो ड्रोन दीदी,पद्म पुरस्कार व अंगदान महादान विषयों प्रकाश डाला।मन की बात कार्यक्रम जन-जन तक पहुँचकर एक सामूहिक शक्ति के रूप में उभरा है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी , प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल , प्रदेश कार्यालय सचिव मनीष शर्मा, जिला महामंत्री सोनू सरपंच , मंडल अध्यक्ष गुरमीत एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version