Site icon Dainik Savera Times

वार्ड 86 में आधार कार्ड, पेंशन और बैंक खाते खुलवाने की सुविधा दी

BJP Organises Public Service Camp in Ward 86 : लुधियाना। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन मौदगिल की ओर से वार्ड नंबर 86 में लोगों की सुविधा के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसमें आधार कार्ड बनवाने, विधवा पेंशन संबंधी कार्यों और बैंक खाते खुलवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य जनसेवा एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड, विधवा पेंशन एवं बैंक खातों जैसी सुविधाएं लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और ऐसे सेवा कार्यों से आम जनता को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने सचिन मौदगिल एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।
वार्ड नंबर 86 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सचिन मौदगिल ने जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल का जोरदार स्वागत किया तथा उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार, जिला पब्लिसिटी कन्वीनर, पार्षद पति विपन विनायक, मंडल सर्कल प्रधान अशोक राणा, पूर्व जिला सचिव भूपिंदर कौर, उद्योगपति राजिंदर मौदगिल, पूर्व मंडल प्रधान राजिंदर शर्मा, कुलदीप प्रशार, यशपाल वर्मा, मंडल महासचिव मनोज आहूजा, राजवीर सिद्धू, संजीव शर्मा, जीवन मेहरा, बुद्धिजीवी सेल के को-कन्वीनर जतिंदर वशिष्ठ,विवेक मैनी,राजन दैद, रोहित सूद, सुनील कोचर, पंकज सभरवाल, हेमंत शर्मा, सोनू शर्मा, पवन जोगिंदर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Exit mobile version