Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP अध्यक्ष Ashwani Sharma ने केन्द्रीय मंत्री Hardeep Puri से की मुलाकात, राजनीतिक हालातों पर की चर्चा

January 2, 2023

BJP अध्यक्ष Ashwani Sharma ने केन्द्रीय मंत्री Hardeep Puri से की मुलाकात, राजनीतिक हालातों पर की चर्चा

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में विस्तृत चर्चा दी। इस अवसर पर उनके साथ संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु एवं भाजपा प्रदेश महासचिव राजेश बाघा भी उपस्थित थे।

राजेश बाघा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मुलाकात कर जहाँ उन्हें पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालातों की विस्तृत चर्चा की, वहीं संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु ने भाजपा पंजाब के संगठनात्मक ढांचे को लेकर केन्द्रीय मंत्री से चर्चा की। अश्वनी शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से पंजाब से देश व विदेश के लिए चलने वाली फ्लाइटें, जो कि किन्हीं कारणों से बंद या डाइवर्ट की गई हैं, उन्हें दोबारा पंजाब से ही शुरू करने की भी अपील की। अश्वनी शर्मा ने ‘गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत पंजाब के 1.80 करोड़ जरुरतमंद व गरीब लोगों के लिए वर्ष 2023 के अंत तक अनाज देने की योजना को बढ़ाने के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का धन्यवाद किया।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें