Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा अध्यक्ष मल्होत्रा ने स्वास्थ्य मंत्री J. P. Nadda से की मुलाकात, स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास पर चर्चा

October 23, 2024

भाजपा अध्यक्ष मल्होत्रा ने स्वास्थ्य मंत्री J. P. Nadda से की मुलाकात, स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास पर चर्चा

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, मल्होत्रा ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों और शहर के हेल्थ सिस्टम में चल रहे सुधारों पर गहन चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा सुविधाओं के विकास पर जोर दिया। बैठक में चंडीगढ़ के प्रमुख सरकारी अस्पतालों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। मल्होत्रा ने सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल, सेक्टर 32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज और प्रतिष्ठित पीजीआई (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) की सुविधाओं और विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

उन्होंने इन संस्थानों की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक योजनाओं और संसाधनों की जरूरत पर भी ध्यान केंद्रित किया। जेपी नड्डा ने भी चंडीगढ़ के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए पूरी तरह से सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए प्रतिबद्ध है और चंडीगढ़ में भी इस दिशा में बड़े पैमाने पर काम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें