
BJP protest over bus accident जालंधर। अलास्का चौक पर करतार बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार डिलीवरी ब्वॉय की मौत के मामले में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और बस के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए पत्र सौंपा।
भाजपा नेताओं ने शहर के तंग रास्तों में बसों की एंट्री पर समय सीमा तय करने और बसों की नो-एंट्री को लेकर कानून बनाने की मांग उठाई। अशोक सरीन ने कहाकि अगर किसी दुकानदार के ट्रक को लेकर सुबह से शाम तक शहर में नो एंट्री पुलिस द्वारा लगाई गई है, लेकिन ट्रांसपोर्टर की बस की शहर में एंट्री के लिए कोई रोकथाम नहीं बनाई गई। इस दौरान पुलिस कमिशनर ने बताया कि ट्रकों की शहर में नो एंट्री के लिए कानून बना है, लेकिन बसों की रोकथाम के लिए कोई कानून ही नहीं बना है। अशोक सरीन ने कहा कि स्टेशन, भगत सिंह चौक सहित शहर के तंग रास्तों में बसों के आने को लेकर समय सीमा निर्धारित होनी चाहिए।
ऐसे में पुलिस कमिशनर की ओर से शहर में बसों की एंट्री को लेकर चाट भी बनाया जाएगा और उसमें बसों के आने-जाने की सीमा निर्धारित की जाएगी। इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर ने सरकार को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया हैकि जिस तरह सभी राज्यों में बसों की शहर में नो एंट्री को लेकर कानून बना है, उसी तरह जालंधर में भी बसों की नो एंट्री के लिए कानून बनाया जाए और यह कानून सभी बसों के लिए लागू होगा। अशोक सरीन ने कहाकि बस हादसे ने नौजवान की मौत की यह पहली घटना नहीं है, पहले भी कई बार यह हादसे हो चुके है। वहीं केडी भंडारी ने कांग्रेस नेता का नाम लिए बिना कहाकि जो नेता खुद विधानसभा में कानून बनाते है, वहीं कानून की धज्जियां उड़ा रहे है। केडी भंडारी ने कहाकि सत्ता के गरूर को अब रोका जाएगा। इसी को लेकर पुलिस कमिशनर ने 2 से 3 दिन में कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...