BJP Protests Against Congress Over 1984 Anti-Sikh Riots : लुधियाना। 1984 के सिख कत्लेआम के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर पुतला फूंका।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों के कार्यकाल में 1984 के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई हुई और पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस त्रासदी के संबंध में अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। देश के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि उस समय हुई घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही किस प्रकार तय की गई। भाजपा नेता सरदार गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि 1984 के सिख कत्लेआम को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि इंसाफ और मानवता का सवाल है।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीधा सवाल करते हुए कहा कि वह देश को स्पष्ट बताएं कि 1984 में उनके पिता राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए जो कुछ हुआ, क्या वह उसे सही मानते हैं या गलत? राहुल गांधी को इस सवाल पर अपना स्पष्ट पक्ष देश के सामने रखना चाहिए, ताकि देश की जनता भी जान सके कि कांग्रेस नेतृत्व इस दर्दनाक इतिहास और पीड़ित परिवारों के न्याय के सवाल पर क्या सोचता है। उन्होंने आगे कहा कि 1984 के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाने का काम सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार ने ही किया।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री शिनू चुघ,कैलाश चौधरी,उपाध्यक्ष सुमित टंडन,संजय गोसाई, सरदार गुरदीप सिंह निट्टू, सरदार सरबजीत सिंह काका,सरदार नरेंद्र सिंह मल्ही,देविंदर जग्गी, सरदार सतनाम सिंह सेठी, चंदन गुप्ता, अतुल जैन, विक्की सहोता, अजय गौड़, खाँची बॉबी जिंदल, प्रेस सचिव डाक्टर सतीश कुमार,अमित नागी,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीना टापरिया, सीमा शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजिंदर सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गिल, पूर्व पार्षद इंद्र अग्रवाल, पार्षद विपन पल्लवी विनायक,विशाल रुचि गुलाटी,अनिल भारद्वाज शामिल हुए।

