Site icon Dainik Savera Times

पंजाब BJP महामंत्री राजेश बागा ने पूर्व PM वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आज जंयती है। इसी संबंध में आज भारतीय जनता पार्टी के मंडल नंबर 4 की ओर से बूथ नंबर 159 पर श्री भगवानदास के निवास स्थान पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में, खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के महामंत्री राजेश बागा पहुंचे। इस मौके पर श्याम शर्मा मंडल अध्यक्ष, प्रेम कुमार , सुनील कुमार, मंजीत कुमार, अशोक लूथरा, मंगत राम, हितेश कुमार, जेके सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version