Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस पर हमलों को लेकर भाजपा ने सरकार को घेरा

September 26, 2026

पुलिस पर हमलों को लेकर भाजपा ने सरकार को घेरा

BJP Questions Punjab Law and Order : लुधियाना। पंजाब भाजपा महामंत्री अनिल सरीन ने राज्य में पुलिसकर्मियों पर हमलों और हिंसा की विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ रही है, जिससे सरकार को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करनी चाहिए।

इससे स्पष्ट है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। आज जारी बयान में उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से एक ही दिन अखबारों में प्रकाशित हिंसा, गोलीबारी, नशे की ओवरडोज, धार्मिक बेअदबी और लूटपाट की कई घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अनिल सरीन ने कहा कि सरकार के लिए ये घटनाएं केवल अखबारों की सुर्खियां नहीं होनी चाहिए, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की गंभीर समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को अपने घरों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा का भरोसा नहीं रहता, तो सरकार को अपनी कानून-व्यवस्था की नीति पर पुनर्विचार करना होगा।

उन्होंने कहा कि जालंधर में एक युवक की पिटाई के बाद मौत, कपूरथला में जागरण के दौरान फिल्मी अंदाज में गोलीबारी, धर्मकोट में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, पटियाला में श्री गुटका साहिब की बेअदबी और मोहाली की गिल्को वैली में बाइक सवारों द्वारा सुबह 9 बजे ही एक महिला का पर्स छीनने जैसी खबरें आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें