Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अकाली दल से गठबंधन नहीं, BJP अकेले लड़ेगी चुनाव : पूनिया

September 1, 2026

अकाली दल से गठबंधन नहीं, BJP अकेले लड़ेगी चुनाव : पूनिया

BJP Says-No alliance with Akali Dal : जालंधर। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने जालंधर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया।

मीडिया से बातचीत में पूनिया ने साफ कर दिया कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, यानी अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता का आशीर्वाद हासिल करने के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए भाजपा के तीन सांसदों के विवाद पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके कदम की निंदा की है और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी उन्हें फटकार लगाई है।

ऐसे में उसी कड़ी में अलग-अलग तरीके की संगठनात्म नीतियों को लेकर काम किया जा रहा है। उनके पंजाब दौरे से पहले बीएल संतोश, शिवराज चौहान पंजाब दौरे पर आए थे। वहीं पंजाब में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होने जा रहा है, जो 17 अक्टूबर में खत्म होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सालों से लोगों की सेवा की है। जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर तैनात रहते लोगों की सेवा की और अब 12 सालों से देश के प्रधानमंत्री बनने पर लोगों की सेवा कर रहे है। ऐसे में पीएम द्वारा जारी की गई समान्य योजनाओं से लोगों का जीवन बदला है। उन्होंने कहा कि 2026 में पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होंगे। ऐसे में पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने के चलते समाजिक से जुड़े कामकाज किए जाएंगे, उसी को लेकर आज जालंधर में नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ वर्कशाप लगाई गई है। वहीं भाजपा अकाली दल के गठबंधन को लेकर सतीश पूनिया ने कहाकि भाजपा 117 सीटों में अकेले चुनाव लड़ेंगी। वहीं सज्जन सिंह के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे 3 सासंदों को लेकर गरमाए मामले पर सतीश पूनिया ने कहाकि कांग्रेस सिखों के कत्लेआम की दोषी है। वहीं 3 सासंदों के सज्जन सिंह के घर जाने पर पार्टी ने उनकी निंदा की है। वहीं इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने भी फटकार लगाई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें