Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar : पुलिस की नाकामी से बिगड़े हालात, सरकार जवाब दे : सलिल कपूर

November 28, 2026

Amritsar :  पुलिस की नाकामी से बिगड़े हालात, सरकार जवाब दे : सलिल कपूर

BJP Slams AAP Government Over Rising Crime in Punjab : अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी जिला अमृतसर शहरी के अध्यक्ष सलिल कपूर ने राज्य में बेलगाम अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर ‘आप’ सरकार और पुलिस को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम नागरिकों की सुरक्षा खत्म हो चुकी है। घरों में घुसकर बेटियों को पीटा जा रहा है, सड़कों पर गोलियां चल रही हैं और बेटों के सामने पिता का कत्ल हो रहा है, लेकिन पुलिस कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। *— जालंधर, लुधियाना और अमृतसर की घटनाएं पुलिस नाकामी का प्रत्यक्ष सबूत* भाजपा के जिला अमृतसर अध्यक्ष ने तथ्य रखते हुए कहा कि जालंधर के दकोहा में अनाथ बेटी जसलीन कौर द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घर से घसीटकर गली में पीटा और पुलिस चौकी मूकदर्शक बनी रही। बूटा मंडी में बेटे रोहनप्रीत के सामने नशेड़ी आरोपियों ने चाकू मारकर सतपाल का कत्ल कर दिया।

इसी तरह लुधियाना में खन्ना भाजपा अध्यक्ष की कार के आगे कीलें फेंककर गन पॉइंट पर लूट हुई और अमृतसर में ट्यूशन से आ रहे बच्चे पर सरेआम 8 गोलियां चलाई गईं। *— गृह विभाग फेल, भाजपा द्वारा जिला स्तर पर जवाबदेही की मांग* । सलिल कपूर ने कहा कि पंजाब का गृह विभाग पूरी तरह से नाकारा साबित हो चुका है। उन्होंने मांग की कि इन वारदातों के दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, लापरवाह पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और अमृतसर जिले सहित पूरे राज्य में लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए रात की गश्त तेज की जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें