Site icon Dainik Savera Times

BJP Spokesperson RP सिंह ने 66 नामधारी सिखों की शहादत को किया याद, कहा- कांग्रेस की स्थापना से 13 साल पहले इन्होंने दिया बलिदान

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आरपी सिंह ने बुधवार (18 जनवरी) को 66 नामधारी सिखों के समूह की शहादत को याद किया, जिन्होंने 17 जनवरी, 1872 को आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।आरपी सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘अंग्रेजों द्वारा तोपों से उड़ाए गए 66 नामधारी सिखों के वीर बलिदान को याद कर रहा हूं। बहुत कम लोग जानते हैं कि नामधारी ने अपने संस्थापक सतगुरु राम सिंह के नेतृत्व में 17 जनवरी 1872 को आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।’ 1885 में अंग्रेजों द्वारा कांग्रेस की स्थापना से तेरहा साल पहले।”

Exit mobile version