Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा प्रदेश महामंत्री Rakesh Rathore ने साथियों सहित सुशील रिंकू का भाजपा में शामिल होने पर किया पुष्पित अभिनंदन

March 30, 2024

भाजपा प्रदेश महामंत्री Rakesh Rathore ने साथियों सहित सुशील रिंकू का भाजपा में शामिल होने पर किया पुष्पित अभिनंदन

जालंधर: जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने साथियों सहित सुशील कुमार रिंकू के निवास स्थान पर उनका विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पुष्पित अभिनंदन किया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा जालंधर के संयोजक रमन पब्बी,जिला उपाध्यक्ष, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा ,दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष बल, गौरव जोशी, सोनू चौहान, विश्व महेंद्रु, वरुण नागपाल, विजय भाटिया, दीपक भाटिया, यजीत हुरिया, करण शर्मा ,सोनू चौहान, राजीव ठाकुर, व अरुण मल्होत्रा,अन्य उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने सुशील कुमार रिंकू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका भाजपा के परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है और सुशील कुमार रिंकू ने भी कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जालंधर जिले के उद्योगपतियों, युवाओं, किसानो,व्यपारियो,और प्रमुख समाजसेवी संगठनों को जोड़कर पार्टी का आधार मजबूत करेंगे और यहां से भारतीय जनता पार्टी का सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें