Site icon Dainik Savera Times

किसानों की अहम मांग पूरी करने पर BJP के प्रदेश महासचिव विक्रमजीत चीमा ने PM मोदी का किया धन्यवाद

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा के महासचिव विक्रमजीत चीमा ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुरे पंजाब की ओर से धन्यवाद किया है। चीमा ने कहा कि किसान आंदोलन दौरान किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए केस दर्ज केंद्र की सरकार ने वापिस ले लिए हैं। इसके साथ ही जो मामले रह गए हैं उन्हें भी जल्द वापिस लेने का वायदा किया गया है।

प्रदेश महासचिव चीमा ने यह भी कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। सब्सिडी से लेकर किसानों की आमदन बढ़ाने के हर प्रयास को सफल बनाने के लिए पूरी लग्न के साथ विभाग और मंत्री काम कर रहे हैं। उन्होंने किसान सम्मान राशि, खादों पर उपलब्ध करवाई गई 55 हज़ार करोड़ से अधिक की सब्सिडी, किसानों का जीवन स्तर ऊचा उठाने के प्रयास जैसे कार्य इस केंद्र की सरकार ने किए हैं।

Exit mobile version