BJP Steps Up Preparations for Amit Shah Rally : जालंधर। 30 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा नेताओं ने नॉर्थ और वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर तक जनसंपर्क और रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
इसी कड़ी में जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्का और पंजाब भाजपा के संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु ने जालंधर नॉर्थ और जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। यह बैठक पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी एवं पंजाब भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में श्रीनिवासुलु ने कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों, बूथ स्तर तक जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अधिक से अधिक लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाने संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमित शाह की जालंधर रैली नशे के खिलाफ भाजपा के अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव है और जालंधर नॉर्थ तथा वेस्ट के कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए पूरी संगठनात्मक शक्ति के साथ जुटें।
के.डी. भंडारी और शीतल अंगुराल ने कहा कि अमित शाह के आगमन को लेकर जालंधर के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर से नशे के खिलाफ एक मजबूत जन-जागरूकता का संदेश पूरे पंजाब तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर जालंधर भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की सहित नॉर्थ और वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, मोर्चा एवं सेल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
30 सितंबर को चारों ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राओं’ का समापन भी जालंधर में होना है। नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,राजू मागो,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,मंडल अध्यक्ष आर के मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विकी,आशीष सहगल, पार्षद रवि कुमार, गुरदीप फौजी, भगवंत प्रभाकर, गोपाल कृष्ण सोनी नरेश शर्मा मनहर पाषाण,अनु शर्मा,अनिल शर्मा बृज गुप्ता हेमंत खन्ना सूर्य मिश्रा,सौरभ शर्मा,दविंदर भारद्वाज, ज़िला उपाध्यक्ष ,दर्शन लाल भगत,ज़िला उपाध्यक्ष ,योगेश मल्होत्रा ज़िला ऑफिस इंचार्ज , दीपक तेलू ,मंजीत सिंह टीटू पार्षद दल के नेता उपस्थित थे