Site icon Dainik Savera Times

भाजपा ने बीएल संतोष के पंजाब दौरे को लेकर बनाई रणनीति, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

अमृतसर: ​भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष के आगामी पंजाब प्रवास की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने जिला पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें जिला महासचिव मनीष शर्मा, डॉ. राम चावला, सुखमिंदर सिंह पिंटू, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, कुमार अमित, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मोहित महाजन, सतपाल डोगरा, गोपाल वर्मा, सुधीर श्रीधर, गुरमुख सिंह बल, कर्ण कपिला, कुश लूथरा आदि उपस्थित हुए। बैठक में प्रवास कार्यक्रम को सुचारू और सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।

सलिल कपूर ने ​बैठक में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष जी पंजाब आ रहे हैं। इसी को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा 19 तथा 20 अगस्त को अमृतसर में दो दिनों के लिए अलग अलग विधानसभा की बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा। उनका यह प्रवास पंजाब की राजनीति तथा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा और सांगठनिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इस प्रवास के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

​सलिल कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आगमन को देखते हुए जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया गया है तथा संतोष जी के आगमन प्रबंधन, स्वागत तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग कमेंटियों का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

सलिल कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी से संबंधित कार्यक्रम हेतु भाजपा पंजाब के महासचिव व जोनल इंचार्ज राजेश बागा, अमृतसर प्रभारी राकेश राठौर व सह प्रभारी अनिल वासुदेवा दिनांक 18 अगस्त 2026, मंगलवार को सायं 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों एवं वार्ड इंचार्जों के साथ बैठक करने पहुंच रहे हैं।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह इस बैठक में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करें। सलिल कपूर ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर इस प्रवास कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version