BJP Strengthens Its Base in Ludhiana : लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी ने लुधियाना में अपना संगठनात्मक आधार मजबूत करते हुए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया।
जिला प्रधान सुनील मोदगिल की अध्यक्षता और जिला प्रभारी सरदार दयाल सिंह सोढ़ी की मौजूदगी में मुकेश शर्मा, वरिंदर सिंह एकम, भरपूर सिंह, लवजीत सिंह, माधव, हर्ष, अमित शर्मा, हरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने भाजपा का दामन थामा। जिला प्रधान ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान सुनील मोदगिल की अध्यक्षता में एक बैठक के दौरान जिला प्रभारी सरदार दयाल सिंह सोढ़ी की मौजूदगी में मुकेश शर्मा, वरिंदर सिंह एकम, भरपूर सिंह, लवजीत सिंह, माधव, हर्ष, अमित शर्मा, हरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर जिला प्रधान सुनील मोदगिल ने सभी नए सदस्यों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों तथा जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश और समाज की सेवा करना है। नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री हर्ष शर्मा,शिनु चुघ,उपाध्यक्ष सुमित टंडन,सरबजीत सिंह काका,गुरदीप सिंह गोशा,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीना टपारिया मौजूद रही ।

