Site icon Dainik Savera Times

भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम में सचिन मौदगिल को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

Sachin Appointed Punjab BJP Yuva Morcha Treasurer : लुधियाना। पंजाब में भाजपा आगामी 2027 चुनावों के मद्देनजर पंजाब के विभिन्न शहरों और गांवों में अपनी गतिविधियां लगातार तेज कर रही है।

पिछले महीने की बात करें तो भाजपा पंजाब द्वारा पंजाब के गांवों में चलाए गए नशामुक्त अभियान को भी पंजाब की जनता का भरपूर समर्थन मिला। इसी कड़ी में, पंजाब के युवाओं, विशेषकर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं के लिए,पंजाब भाजपा ने पंजाब युवा मोर्चा के लिए एक नई ब्रिगेड तैयार की है, जो आगामी पंजाब विधानसभा 2027 चुनावों के लिए अपनी बड़ी जिम्मेदारी निभाएगी। इसके लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में भाजपा युवा मोर्चा के नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

इसी कड़ी में, लुधियाना भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सचिन मौदगिल को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुनील मौदगिल एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री रजनीश धीमान ने सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने सचिन मौदगिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे तथा युवा मोर्चा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस मौके पर भाजपा के जिला प्रेस सचिव डॉ.सतीश कुमार,रोहित सूद,पंकज सभ्रवाल,सुनील कोचर,सोनू शर्मा मौजूद रहे।

Exit mobile version