Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटियां पढ़ेंगी तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा : डा. सुभाष शर्मा

January 13, 2026

बेटियां पढ़ेंगी तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा : डा. सुभाष शर्मा

चंडीगढ़: नंगल के गांव भलाण में स्वर्गीय माता दर्शना शर्मा की स्मृति में महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सम्मान को समर्पित ‘धीयां दी लोहड़ी’ कार्यक्रम का आयोजन करके महिला सशक्तिकरण के लिए सहयोग जारी रखने की वचनबद्धता दोहराई गई है। कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बेटियां साक्षात लक्ष्मी, सरस्वती व दुर्गा मां का स्वरूप हैं, इसलिए समाज का दायित्व है कि बेटियों को शिक्षा व आत्मनिर्भरता के समान अवसर प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़ेंगी तभी भारत एक सशक्त व विकसित राष्ट्र बनेगा।

डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाली छोटी बच्चियों के सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते भी खुलवाए गए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता व सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने ने कहा कि महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक व राष्ट्रीय निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब समाज महिलाओं को समान सम्मान व अवसर देता है, तभी देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता है।

स्वर्गवासी माता दर्शना शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि उनकी माता ने अपना पूरा जीवन लड़कियों की शिक्षा व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी माता के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हमेशा बेटियों को शिक्षित व समर्थ बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए भाजपा पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन की सुविधा, जनधन योजना के जरिए आर्थिक सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, महिलाओं की शिक्षा व रोजगार से जुड़ी योजनाएं सरकार की इसी सोच का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य महिलाओं को केवल योजनाओं की लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बनाना है।

कार्यक्रम में भाजपा हलका इंचार्ज डा. परमिंदर शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश नड्डा, सरपंच अमनदीप संजू, मंडल अध्यक्ष वरिंदर विक्की, मंडल अध्यक्ष हरमन प्रिंस, मोहित शर्मा, सुबेग सिंह, कृष्ण अत्री, जतिंदर सोनी, दिनेश जोशी, शाम सुंदर रंगा, प्रदीप कुमार कोटला, राकेश सुखसाल, अरुण शर्मा बास, रजनी बाला दुबेटा, शादी लाल मस्सेवाल, सुरिंदर कालिया दमूढ़ सहित बड़ी संख्या में गांववासी व महिलाएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें