Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में 2027 में बनेगी भाजपा सरकार, केंद्र की सभी योजनाएं होंगी लागू: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: वर्ष 2027 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार बनते ही दिल्ली से जो योजनाएं हरियाणा व अन्य राज्यों में लागू हैं, वह सभी योजनाएं यहां पर लागू करने का काम किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात नाभा स्थित हीरा महल में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमारा परिवार है, हमारी रिश्तेदारियां पंजाब में है।

पंजाब और हरियाणा की छत और वेड़ा भी एक है। हमारी संस्कृति व संस्कार सब एक है। पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बड़ी-बड़ी बातों को समझ चुके है। ये लोग बातें बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं करते और लोग इनसे तंग आ चुके है। पंजाब में आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Exit mobile version