Dainik Savera Times

BJP के मनोज कुमार सोनकर बने चंडीगढ़ के नए मेयर; 4 वोटों से आप के कुलदीप टीटा को हराया,केजरीवाल बोले-बेईमानी हुई

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर किस पार्टी का होगा अब यह साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार सोनकर ने मेयर के पद पर जीत हासिल कर ली है। BJP के प्रत्याशी मनोज सोनकर ने 4 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया है और शहर के नए मेयर बन गए हैं।

मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। BJP के कौंसलर मनोज सोनकर ने 35 में से 16 वोट हासिल किए। वहीं आप-कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप टीटा को सिर्फ 12 वोट मिले। मेयर के चुनाव में 8 वोट रद हुए हैं। जो 8 वोट रद हुए हैं इन्होंने ही कांग्रेस और आप गठबंधन का सारा खेल बिगाड़ कर रख दिया।

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का नाम लिया था वापस

चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पहले अपने प्रत्याशी पार्षद जसबीर सिंह को खड़ा किया था। लेकिन एेन मौके पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप टीटा को समर्थन दे दिया। लेकिन कांग्रेस के भाजपा को गच्चा देने के लिए अपनाया गया यह फंडा भी काम न आया।

बता दें कि मेयर के चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी के 20 पार्षद थे। इसलिए वह अपनी जीत पक्की मान रहे थे। लेकिन बहुमत होने के बावजूद समय का चक्कर एेसा घूमा कि कम बहुमत वाली BJP बाजी मार कर ले गई। अब जो मत रद हुए हैं उन पर दोनों दलों में मंथन चल रहा है।

केजरीवाल ने कहा-बेईमानी से जीते

मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर केजरीवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के दबाब में बेईमानी से BJP का मेयर जीता है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

Exit mobile version