Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा : इकबाल सिंह लालपुरा

March 2, 2024

लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा : इकबाल सिंह लालपुरा

नूरपुरबेदी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड और चयन समिति के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक कर लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची को अंतिम रूप देने पर मंथन किया। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में संभावित है। उन्होंने बताया कि बैठक में हिस्सा लेने वालों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे।

साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत विभिन्न राज्यों के नेता भी बैठक में पहुंचे थे। लालपुरा ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के 370 से अधिक सीटें जीतने की भविष्यवाणी पर कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का परंपरागत अनुमान है और वह कभी भी कुछ भी बढ़ा- चढ़कर नहीं कहते हैं। उनके ऐसा कहने के पीछे गहरा शोध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें