लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा लुधियाना के जिला अध्यक्ष अजिंदर सिंह की अध्यक्षता में आज स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल, नवनियुक्त महामंत्री एडवोकेट हर्ष शर्मा, शीनू चुघ एवं कैलाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुमित टंडन विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में पंजाब भाजपा द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान/नशा मुक्त पंजाब यात्रा तथा आगामी 30 सितंबर को जालंधर में भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह की होने वाली रैली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजिंदर सिंह ने पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल व नवनियुक्त महामंत्री एडवोकेट हर्ष शर्मा, शीनू चुघ एवं कैलाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुमित टंडन को सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियां मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल व अजिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है। नशे के खिलाफ समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशामुक्त पंजाब के संकल्प को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की रैली को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रैली को सफल बनाने के लिए लुधियाना जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जालंधर पहुंचेंगे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निभाते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के लिए कार्य करें।
बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के साहिल दुग्गल, नवीन सैनी, नविंदर गिल, यज्ञ दत्त, सनी भाटिया, मनीष शर्मा, सोनू नायडू, विशु मित्तल, माणिक वर्मा, अर्जुन कनोजिया, सोरिया भाटिया, कुणाल शर्मा, अभिषेक सिंगल, प्रथम कालिया, निखिल गुलाटी, चिराग सहगल, प्रिंस भल्ला अन्य जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

