Site icon Dainik Savera Times

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तख्त पटना साहिब में नतमस्तक

अमृतसर: भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए और गुरु महाराज का शुकराना किया। उनके साथ संजय सावरगी प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप जयसपाल उधौग मंत्री, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक राकेश खुशवाहा, मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेश्मी भी मौजूद रहे। तख्त पटना साहिब के ग्रंथी साहिब द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सदस्य महिंदरपाल सिंह ढिल्लों, हरपाल सिंह जौहल, मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह व कृपाण भेंट की गई।

ये भी पढ़ें: गुजरात में लगे भूकंप के 7 झटके, सुरक्षा के लिए सड़कों और खेतों की ओर भागे लोग

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्शन भी किए। जगजोत सिंह सोही ने कहा कि तख्त पटना साहिब गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म स्थान है और समूचे सिख पंथ के लिए यह गर्व की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक साल में 2 बार तख्त साहिब में नतमस्तक हो चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार की तो पूर्ण आस्था तख्त साहिब में है। उनका सहयोग तख्त पटना साहिब कमेटी को हर समय मिलता रहता है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में एक्सीडेंट: पुंछ में बेकाबू होकर पलटी मिनी बस, 10 लोग घायल

इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदे, मुख्यमंत्रियों से लेकर सरकारों में मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारी जो कोई भी अगर पटना की धरती पर आता है तो वह तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने के लिए अवश्य पहुंचते हैं। आज भी उसी कड़ी में भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन नबीन गुरु महाराज का शुकराना कर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें: BJP ਦੀ ਇਕਤਾ ਬਚਾਉਣ ‘ਤੇ MP Kang ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ

Exit mobile version