Site icon Dainik Savera Times

भाजपा की मोदी सरकार हमेशा पंजाब विरोधी रही : पूर्व विधायक सिक्की

श्री गोइंदवाल साहिब: खडूर साहिब हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा पंजाब के लोगों के खिलाफ रही है। कांग्रेस सरकार के दौरान प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने जो सुविधाएं लागू की थीं, उन्हें भी खत्म कर दिया गया है। मोदी सरकार पंजाब को डुबाने की कोशिश कर रही है। अगर किसानों या व्यापारियों की बात करें तो मोदी नए कानून पारित कर किसानों और व्यापारी वर्ग को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। सिक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों और व्यापारियों की हमदर्द रही है और केंद्र सरकार के गलत कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि जो किसान दिल्ली में धरना देने जा रहे हैं, उन पर मोदी के इशारे पर हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हैं।

Exit mobile version