Site icon Dainik Savera Times

परविंदर झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने मानसा रवाना हुआ बीकेयू लखोवाल का काफिला

बरनाला : भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) के प्रदेश अध्यक्ष हरिंदर सिंह लखोवाल वीरवार को जिला बरनाला के गांव रूड़ेके कलां पहुंचे। यहां संगठन के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह की अगवाई में आयोजित एक विशाल जनसभा के बाद सैंकड़ों किसानों व किसान नेताओं का काफिला मानसा के लिए रवाना हुआ।

यह काफिला नशों के खिलाफ आवाज उठाते हुए शहीद हुए परविंदर सिंह झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने और एक्शन कमेटी के आह्वान पर उनके समर्थन में हिस्सा लेने जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीकेयू लखोवाल के प्रदेश अध्यक्ष हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा एक ऐसा निडर नौजवान था, जिसने नशों के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ी।

नशा तस्करों ने सरेआम गोलियां मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीड़ित परिवार से मुलाकात और जांच के आश्वासन पर प्रतिक्रिया देते हुए लखोवाल ने मांग की कि सीबीआई जांच समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिनों के भीतर जांच पूरी करके मुख्य कातिलों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, क्योंकि पहले भी कई मामलों की जांच लंबे समय से अधर में लटकी हुई है।

Exit mobile version