Site icon Dainik Savera Times

Amritsar में देर रात फिर हुई ‘ब्लैकआउट ड्रिल’, नागरिकों से की गई घर पर रहने की अपील

Blackout drill

Blackout drill

पंजाब : राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा ‘मॉक ड्रिल’ के तहत पंजाब के अमृतसर जिले में बिजली बंद होने के कुछ ही देर बाद जिला प्रशासन ने बुधवार देर रात को फिर से ‘ब्लैकआउट’ अभ्यास किया, जिसमें निवासियों से घर के अंदर रहने और नहीं घबराने की अपील की गई। यह ‘ब्लैकआउट ड्रिल’ देर रात करीब डेढ़ बजे की गई। अमृतसर के जिला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा साझा किए गए एक संदेश में कहा गया, ‘‘अत्यंत सावधानी बरतते हुए अमृतसर जिला प्रशासन ने फिर से ‘ब्लैकआउट ड्रिल’ शुरू कर दी है।’’

संदेश में कहा गया है, ‘‘कृपया घर पर रहें, घबराएं नहीं, अपने अपने घरों के बाहर इकट्ठा न हों और घरों की बाहरी लाइट बंद रखें।’’ इससे पहले अमृतसर में रात साढ़े 10 बजे से 11 बजे तक ‘ड्रिल’ की गई थी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रव्यापी ‘मॉक ड्रिल’ हुई।

Exit mobile version