Site icon Dainik Savera Times

फतेहगढ़ साहिब में नाकाबंदी, 550 वाहनों की जांच, 295 वाहनों के चालान, 8 बाइक जब्त

फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना: फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बस्सी पठाना इलाके में नाकाबंदी करके कई वाहनों के चालान काटे और नशीले पदार्थ भी जब्त किए हैं। एसएसपी ने कहा कि मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम युद्ध नशेयां विरु द्ध’ के तहत जिला पुलिस नशे के खिलाफ दिन-रात काम कर रही है और नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए नशा तस्कर या तो पंजाब छोड़ दें या फिर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बस्सी पठाना में डीएसपी दफ्तर द्वारा की गई कार्रवाई दौरान एसएसपी ने बताया कि आज जिले भर में विशेष नाकाबंदी की गई तथा 14 चौकियां स्थापित की गईं।

इस दौरान 550 से अधिक वाहनों की जांच की गई तथा 295 वाहनों के चालान काटे गए। इस बीच, 8 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। इस नाकाबंदी के दौरान एसएचओ खेड़ी नौध सिंह से नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए, जिसके संबंध में आगे की जांच जारी है। जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि नशा तस्करों ने राज्य के युवाओं को गुमराह किया है और पंजाब सरकार युवाओं को बचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एसपी (जांच) राकेश यादव, डीएसपी राज कुमार भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर भारत का बड़ा कदम, 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु क्षमता का लक्ष्य: रिपोर्ट

Exit mobile version