Site icon Dainik Savera Times

थाने के बाहर खूनी झड़प, जम कर चले ईंट-पत्थर, CCTV आईं सामने

पटियाला के डिवीजन नंबर-2 थाने के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच खूनी झड़प देखने को मिली। आपस में भीड़े युवाओं के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इस वारदात की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आईं हैं। जिसमें 2 युवा गुट एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। मामला 2 नवंबर डिवीजन थाने के बाहर का है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना में 2 से 3 युवक घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़े बड़ी खबरें: बड़ी खबर! ट्रक से मिले 750 करोड़, पुलिस के भी उड़े होश

Exit mobile version