Site icon Dainik Savera Times

Fazilka में लोगों से भरी नाव सतलुज नदी में डूबी

फाजिल्का के गांव दोना नानका के पास लोगों से भरी एक नाव सतलुज नदी में डूब गई। हालांकि इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। मौके पर ग्रामीणों और बचाव दल ने लोगों को पानी से बाहर निकाला। लोगों के मुताबिक नाव में 10 से 12 लोग सवार थे और नाव पुरानी होने के कारण पानी में डूब गयी।

वहीं, फाजिल्का से विधायक नरिंदर पाल सिंह सावना ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि नाव पर 40 लोग सवार थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। विधायक ने अपील की है कि नावों पर आवश्यकता से अधिक संख्या में लोग सवार न हों।

Exit mobile version