Site icon Dainik Savera Times

घलकलां रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद

Body found on Ghalkalan railway track. : मोगा। गांव घलकलां के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर करीब 28 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। प्रारंभिक आशंका है कि उसकी मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है। जीआरपी ने शव को पहचान के लिए मोगा सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/157949.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/158002.mp4

पहचान के लिए 72 घंटे मुर्दाघर में रखा शव

मृतक के बाल कटे हैं और उसने नीले रंग की टी-शर्ट, काली जींस तथा काले रंग के स्पोर्ट्स जूते पहने हुए हैं।समाज सेवा सोसायटी के प्रधान गुरसेवक सिंह सन्यासी ने बताया कि रेलवे पुलिस की ओर से उन्हें सूचना मिली थी कि घलकलां रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद सोसायटी की टीम ने शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाने में सहयोग किया। जीआरपी के एएसआई त्रिलोक सिंह ने बताया कि डगरू रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पहचान के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष है। एएसआई त्रिलोक सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता हो ने की जानकारी हो और उक्त हुलिए से मिलान होता हो तो रेलवे पुलिस या संबंधित पुलिस थाना से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर शव उसके असली वारिसों को सौंपा जा सके।

Exit mobile version