Site icon Dainik Savera Times

अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल का पार्थिक शरीर पहुंचा गांव, आज होगा अंतिम संस्कार

मोहाली : अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह मूल रूप से मोहाली जिले के गांव भडौंजियां के रहने वाले थे। आज उनका पार्थिक शरीर उनके गांव पहुंच चुका है, अलग अलग रेजिमेंट के जवान और इंडियन आर्मी के सीनियर अधिकारी भी यहां पहुंच चुके है। कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिक शरीर तिरंगे में लिपट कर और बस को सजाए हुए उनके मोहाली स्थित उनके गांव भरौंजिया में लाया गया। पूरे प्रोटोकॉल के साथ अलग-अलग अधिकारी उनके साथ है। गांव के लोग एक तरफ तिरंगा और दूसरी तरफ हाथ में फुल लिए कर्नल मनप्रीत सिंह के पार्थिक शरीर पर बरसा कर रहे हैं। हर तरफ मनप्रीत सिंह को चाहने वालों की भीड़ उमड़ी हुई है, पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Exit mobile version