पंजाब डेस्क. पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के बाद 9 अक्टूबर को पंजाब के मशहूर बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में एक ऑपरेशन के दौरान दो बार दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बॉडीबिल्डर की मौत की खबर मिलते ही पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई।

वरिंदर सिंह घुम्मन का पार्थिव शरीर देर रात अमृतसर से जालंधर पहुँचा। उनका शव जालंधर स्थित घर में पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था और वहां मौजूद लोग भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।
बता दें वरिंदर सिंह घुम्मन शाकाहारी बॉडीबिल्डर थे। उन्होंने शुद्ध शाकाहारी आहार अपनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया। वह ‘मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाने जाते थे।