Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना के फैक्टरी में ‘बॉयलर’ फटा, दो लोगों की मौत

लुधियाना। लुधियाना में एक रबर फैक्टरी में ‘बॉयलर’ फट जाने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार को जसपाल बांगर गांव के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में घटी। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। उसने बताया कि इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version