Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

August 10, 2026

चंडीगढ़ के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Bomb Threat: चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में बम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ सेक्टर-17 थाना प्रभारी, ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह और क्षेत्रीय डीएसपी एसपीएस सोंधी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर होटल को चारों ओर से घेर लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी। होटल के भीतर मौजूद लोगों को भी सुरक्षा के मद्देनजर बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई।

बम की सूचना के बाद डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए एक एंबुलेंस भी तैनात की गई।

डॉग और बम स्क्वॉड ने की होटल की गहन जांच

सुरक्षा टीमों ने होटल परिसर में प्रवेश करने के बाद संदिग्ध वस्तु की तलाश शुरू की। डॉग स्क्वॉड ने होटल के अलग-अलग हिस्सों की जांच की, जबकि बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध स्थानों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें…

तलाशी अभियान के दौरान होटल के अंदर से एक डमी बम बरामद किया गया। इसके बाद स्थिति को लेकर तस्वीर स्पष्ट हुई और पता चला कि यह कार्रवाई किसी वास्तविक विस्फोटक की मौजूदगी के कारण नहीं, बल्कि सुरक्षा अभ्यास का हिस्सा थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें