
Bomb Threat: पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां उस समय सतर्क हो गईं जब जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल सामने आया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह धमकी कथित तौर पर एक संगठन के नाम से भेजे गए ईमेल के माध्यम से दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।
स्कूलों और रेलवे स्टेशनों का भी किया गया जिक्र
ईमेल में कथित तौर पर मोहाली के कुछ प्रमुख स्कूलों के साथ-साथ जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा 17 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को भी चेतावनी देने का दावा किया गया है। पुलिस इन दावों की सत्यता और ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है।
पुलिस और प्रशासन ने किया स्टेशन का निरीक्षण
धमकी मिलने के बाद जालंधर के पुलिस आयुक्त और उपायुक्त ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जांच में जुटीं एजेंसियां
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की तकनीकी जांच कर रही हैं और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले पर विस्तृत टिप्पणी करने से फिलहाल परहेज किया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...