Site icon Dainik Savera Times

झारखंड से 1.5kg अफीम की सप्लाई करने आए लड़का लड़की गिरफ्तार

जालंधर (पंकज) : सीआईए स्टाफ जालंधर ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लड़का और लड़की को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। CIA STAFF की एक पुलिस टीम चेकिंग के सिलसिले में दामोरिया ब्रिज जालंधर पर मौजूद थी। जहां रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे एक युवक और युवती पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे। जब उन्हें रोककर जांच की गई तो उनके पास से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया।

आरोपी चिराग कुमार की उम्र 20 साल है और वह झारखंड में बीए कक्षा (2) सेक्शन में पढ़ता है। वह ट्रेन से पंजाब आता है और अफीम सप्लाई कर वापस चला जाता है। वहीं आरोपी सपना कुमारी की उम्र 19 साल है जो +1 कक्षा में पढ़ती है। वह अपने सह-आरोपी चिराग की दोस्त है। उसने कहा कि वह झारखंड में एक कपड़े की दुकान में काम करती है लेकिन अपनी आय कम होते देख वह अपने सह-आरोपी चिराग के साथ पंजाब में अफीम की आपूर्ति करने आई थी।

Exit mobile version