Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरनाथ से लौट रही बस का ब्रेक फेल, यात्रियों ने बस से कूदकर बचाई जान, 10 घायल

July 3, 2024

अमरनाथ से लौट रही बस का ब्रेक फेल, यात्रियों ने बस से कूदकर बचाई जान, 10 घायल

जम्मू-कश्मीर: जिले के रामबन में एक बड़ा हादसा टला है। जहां अमरनाथ यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल हो गया। आपको बता दे ये हादसा मंगलवार सुबह हुआ इस घटना के कारण बस चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस में सवार 40 तीर्थयात्रियों में से कुछ चलती बस से कूद गए। बस को नियंत्रण से बाहर होते देख स्थानीय पुलिस और भारतीय सेना के जवानों ने चलती बस के टायरों के आगे बड़े-बड़े पत्थर रख दिए, जिससे बस रुक गई।

पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्री दर्शन के बाद पंजाब के होशियारपुर जा रहे थे। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे के पास एक नाला था। अगर जवान समय रहते बस को नहीं रोक पाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं। अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह 3 दिन में दूसरी घटना है।

इससे पहले 30 जून को अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक वैन कश्मीर के पहलगाम के चंदनवारी इलाके में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे की सूचना मिलते ही बीएसएफ की त्वरित प्रतिक्रिया टीम घायलों के इलाज के लिए पहुंच गई थी। इस हादसे के दौरान भी बीएसएफ जवानों के समय पर पहुंचने से घायल तीर्थयात्रियों की जान बच गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें